लोकसभा चुनाव से पूर्व महाराणा प्रताप मूर्ति लगवाने का अभियान

0
168

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर के मोहल्ला दिन दयाल बाग स्थित जिला कार्यालय पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का नियुक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे लोकसभा चुनाव से पूर्व महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने का अभियान शुरू होनें पर सहमति बनी |
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मां करणी के चित्र पर पुष्प चढ़ा व दीप जलाकर शुरुआत की। संगठन ने जिले की इकाई में बड़ा फेरबदल किया। जिला प्रभारी से लेकर संयोजक के पदाधिकारी बदल दिये। जिला संरक्षक महेश पाल, दिनेश तोमर, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह ने नियुक्त पत्र बांटे।
नगर अध्यक्ष फर्रुखाबाद सुमित राठौर, नगर अध्यक्ष फतेहगढ़ प्रांजल ठाकुर , नगर अध्यक्ष कंपिल युवराज सिंह, नगर अध्यक्ष कमालगंज अनमोल राजावत बनाए गए।
ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर रवि प्रताप, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर शोभित सिंह गहरवार, ब्लॉक अध्यक्ष कायमगंज राणा मनमोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अमित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्दाबाद शिवरतन सिंह परिहार को जिम्मेदारी मिली। कुल 35 पदाधिकारियों की नियुक्त हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा की युवाओं को नशे के गलत कृत्यों से दूर रहने की जरूरत है। युवाओं को महापुरुषों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने कहा की करणी सेना फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने को लेकर महा अभियान शुरू करेगी। इसी सप्ताह में सांसद मुकेश राजपूत ज्ञापन देकर अभियान शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने एक वर्ष पूर्व जिले में मूर्ति लगवाने की बात कही थी। उनको भी पत्र प्रेषित किया जाएगा। करणी सेना महासचिव प्रदीप सिंह राठौर ने कहा की बिहार के आरजेडी पार्टी के नेता मनोज झा का ठाकुर समाज पर दिया बयान उनकी गंदी मानसिकता का परिचय है। उन्हें अपने अंदर के ठाकुर की बजाए अपने अंदर बैठे रावण को मारने की जरूरत है। वैभव सोमवंशी, जीतेन्द्र चौहान, राहुल चौहान, विक्की ठाकुर, जि ला प्रभारी अभय सिंह राठौर रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]