लोकसभा चुनाव में निकलेगा एसपी का जनाजा- बेनी प्रसाद

0
104

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के सुर एक बार फिर बिगड़ गए हैं बेनी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह पर निशाना साधा है, बेनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में 40 सीटें मिलेंगी, जबकि मायावती 26 सीटें और बीजेपी को 10 सीटें मिलेंगी बेनी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी को यूपी में सिर्फ 4 सीटें मिलेंगी क्योंकि समाजवादी पार्टी को चार सीट ही चाहिए कंधा देने के लिए बेनी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की अर्थी निकलेगी।
Beni Prasad Verma
ये पहला मौका नहीं है जब बेनी प्रसाद वर्मा ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जहर उगला है इसी महीने 16 मार्च को बेनी ने मुलायम को लुटेरा और गुंडा तक कह डाला था, इतना ही नहीं बेनी ने ये आरोप भी लगाए कि मुलायम के आतंकवादियों से रिश्ते हैं इस बयान पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी ने बेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया, आखिरकार बेनी ने अपने बयान पर खेद भी जताया था लेकिन एक बार फिर बेनी के सूर बदल गए हैं और उन्होंने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ फिर जहर उगला है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]