लोकसभा चुनाव: कल्याण की जुबां पर आया मेजर का नाम

0
109

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर लगभग सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं। बहुजन समाज पार्टी से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह पहले ही प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। सपा से सचिन यादव की टिकट घोषित होने के बाद वह अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस से सलमाान खुर्शीद का लड़ना तय माना जा रहा है। क्योंकि उनके सामने कांग्रेस से कोई और लड़ने को इच्छुक नहीं दिख रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं हो पायी है। लखनऊ और दिल्ली के चक्कर काट रहे दावेदार और उनके समर्थक खाली हाथ लौट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत कुछ दिनों पूर्व जनपद से गये कुछ भाजपा नेताओं ने जब पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से दावेदारों के विषय में चर्चा की तो सबसे पहले उन्होंने मेजर का नाम रखा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

टिकट की दावेदारी के लिए पहले से ही कल्याण सिंह के करीबी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत के अलावा पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज मिथलेश अग्रवाल, डा0 राजेश्वर सिंह, डा0 रजनी सरीन आदि के नाम शामिल हैं। विगत 27 जून को भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ जनपद के भाजपा संगठन में से कई महत्वपूर्ण चेहरे कल्याण सिंह से भेंट करने पहुंचे और उन्होंने जब प्रत्याशी की घोषणा का समय पूछा तो कल्याण सिंह ने अगस्त के अंत तक प्रत्याशी की घोषणा हो जाने की बात कही।

[bannergarden id=”11″]

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रत्याशिता में दावेदारों की बात कहने पर बाबू कल्याण सिंह ने मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी का नाम ऊपर रखा। साथ ही साथ मुकेश, सुशील व मिथलेश को भी इस कड़ी में शामिल किया है। मेजर का नाम कल्याण की जुबां पर पहली बार ही नहीं आया। एटा में भी एक बार फर्रुखाबाद के कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा के लिए मेजर का नाम चर्चा में आने की बात कर चुके हैं। अचानक कल्याण की जुबां पर ब्राह्मण प्रत्याशी का नाम आने से समीकरणों व राजनीतिक गोटियों को बदलने के आसार नजर आने लगे हैं। फिलहाल इस चर्चा में कोई भी भाजपा पदाधिकारी अपना मुहं खोलने को तैयार नहीं है।

[adrotate banner="2"]