लोकसभा के लिये बसपा ने तेज की तैयारी

0
141

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव में होने वाले सपा-बसपा गठबंधन को लेकर आशंकित बहुजन समाज पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में लग जाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये गये|
शहर के ग्राम चाँदपुर में आयोजित हुई मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे लखनऊ एवं कानपुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं की क्लास ली| उन्होंने ने कहा कि लोक सभा चुनाव में प्रत्याशी जो जीताकर संसद में भेजना है| सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर लगने की अपील की गयी| लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या कम देख आयोजन संतुष्ट नही दिखे|
इस दौरान अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने की| रामनरेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम, राजकुमार, मुकेश भास्कर, देवेश तिवारी, नीरज गौतम, विजय कुमार, फजल मंसूरी, उमर खां आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]