लोकपाल पर अन्ना की सहमति के बाद केजरीवाल के विरोध का औचित्य नहीं- सलमान खुर्शीद

0
140

Salman Farrukhabadफर्रुखाबाद: लोकपाल विधेयक पर केजरीवाल का विरोध बेकार है| संसद में प्रस्तुत लोकपाल विधेयक पर अन्ना हजारे की सहमति हो गयी है| संसद में अब विधेयक पास होगा| केजरीवाल के वर्त्तमानलोकपाल विधेयक पर उठाये गए सवालो के जबाब में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारो से कहा कि विधेयक के प्रवाधानों पर अन्ना हजारे की सहमति के बाद केजरीवाल के विरोध का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता।

[adrotate banner="3"]

अपने संसदीय क्षेत्र के गांव पितौरा में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि अन्ना गांधीवादी नेता हैं। वह दूसरों को सुधारने के साथ ही अपने सुधार पर भी यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व व वर्तमान बिल के प्रावधानों में कुछ अंतर हो सकता है। किन्तु आम सहमति से विधेयक पारित होने की संभावना है। अन्ना जी को अब अनशन समाप्त कर देना चाहिए।

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए केजरीवाल की 18 शर्तो के बारे में सलमान ने कहा कि पता नहीं क्यों केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। जबकि हम उन्हें बिना शर्त समर्थन दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनके राज्य में दिल्ली की जनता को निशुल्क पानी व 30 प्रतिशत कम दर पर बिजली मिले। जिससे उनके इस प्रयोग को देखकर हम भी अन्य प्रदेशों में यही योजनाएं लागू कर सकें।

[adrotate banner="2"]