लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही बीजेपी:सपा

0
135

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने भी बीजेपी पर जुबानी हमला बोला| सपा ने कहा कि इस तरह का कम ही देखने को मिलता है जब लोकतंत्रिक ताकतों को कमजोर किया जाता है| यह सब बीजेपी क सरकार में देखने को मिला है| लेकिन आगामी चुनाव में इसका जबाब जनता देगी |
पूर्व पीएम स्वर्गीय चन्द्र शेखर की जयंती पर आवास विकास पार्टी कार्यालय पंहुचे एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से लोकतंत्रिक ताकतों को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है यह सब पूर्व में नही हुआ| संसद में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लिये घूमता रहा लेकिन कोई नतीजा नही आया | विपक्ष चर्चा भी करना नही चाहता| चुनाव आयोग पर सबाल उठ रहे है| देश के प्रधानमन्त्री व पार्टी के अध्यक्ष के परिवार पर आरोप लगे उनकी कोई जाँच कराने को तैयार नही|
बीजेपी जनता को मूल विषयों से भटकाने का कार्य कर रही है| जनता को उस विषय से हटाकर किसी और विषय पर पर चुनाव करा दिया जाता है| उन्होंने कहा की जनता इसका जबाब आगामी लोक सभा चुनाव में देगी| इस दौरान पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल, सतीश दीक्षित, जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, जिला महासचिव मंदीप यादव, पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]