लोकतन्त्र को बदलने का प्रयास कर रही भाजपा:बाबू सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. राष्ट्रीय लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में जनसभा करने आये जन अधिकारी मंच के संस्थापक पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह मोदी और भाजपा पर हमलावर रहे| उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बदलने का प्रयास कर रही है| लेकिन हमे समय रहते सरकार को बदलना है| जिससे लोकतंत्र पर कोई आंच ना आये|
कायमगंज में सभा के दौरान पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि यूपी के सीएम योगी का रिमोंट कही और है| वह खुद अपने आप नही चलते| किसान,नौजवान व व्यापारी केंद्र सरकार से परेशान है| नोटबंदी ने लोगों की कमर तोड़ दी| लेकिन आने वाली 29 अप्रैल को मतदाता इसका जबाब जरुर देगा|
उन्होंने कहा कि मोदी ने सरकार में आने से पूर्व ना जाने कितने वायदे किये थे| उन्होंने कहा था कि दो करोंड लोगों को रोजगार मिलेगा| किसान की आमदनी दोगुनी होगी| पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे| लेकिन कुछ भी नही किया| मोदी ने जनता से वादा खिलाफी की है| जब देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो क्या पाकिस्तान भारत में घुस आया था|लेकिन जबसे मोदी सरकार बनी तभी से पाक-पाक कर मोदी वोट बैंक साधने का प्रयास कर रहे है| जबकि मनमोहन सरकार की तुलना में दो गुना सैनिक मोदी सरकार में शहीद हुआ|
उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र किसी भी पार्टी ने बदलने का प्रयास नही किया| लेकिन भाजपा लोकतंत्र के साथ ही संबिधान भी बदलने का प्रयास कर रही है|उन्होंने बसपा पर भी सियासी तीर चलाये और कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक गयी है| वह दलितों की हितैशी नही रही|