लेनदेन के विवाद में दुकानदार को मारपीट कर गोली चलायी

0
113

MAARPITफर्रुखाबाद : शुक्रवार शाम तकरीवन 6 बजे कुछ लोगो ने एक दूकानदार को मारपीट कर फायर झोक दिया | पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुतहट्टी निवासी दुकानदार ने बताया की वह अपनी दुकान पर बैठा था उसी दौरान मोहल्ले के ही आसिफ, रशीद नाजिम, जीतू श्रीवास्तव, आदि अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ आये और उसे लाठीडंडो से मारपीट कर कपडे फाड़ दिये | और उस पर जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया जिससे वह बाल बाल बच गया | आरोपी उसकी लुल्लक से 25000 हजार लूट ले गये | घटना के पीछे लेनेदेन का मामला बताया गया है | पुलिस ने आरोपी जीतू श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया है |

पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पंहुच कर तहरीर दी है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

[adrotate banner="2"]