लेखपाल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बनें रामबाबू

0
239

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शुक्रवार को तहसील में कराये गये लेखपाल संघ के चुनाव में रामबाबू  श्रीवास्तव को लेखपाल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया|
अमृतपुर तहसील में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामबाबू श्रीवास्तव, पवन यादव मंत्री, रामजी यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अभय त्रिवेदी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष यादव उप मंत्री, अमित शुक्ला कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र नें लेखाकार पद के लिए नामांकन किया था| चुनाव अधिकारी अभय त्रिवेदी सदर तहसील, चुनाव अधिकारी कृष्णकांत, चुनाव अधिकारी रामसिंह सदर तहसील से चुनाव संपादित करानें अमृतपुर तहसील पहुंचे| लेकिन प्रत्याशी के विरोध में कोई भी नही खड़ा हुआ जिससे सभी निर्विरोध चुनाव जीत गये| चुनाव अधिकारी अभय त्रिवेदी ने शपथ दिलायी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]