लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप

0
138

courtda1111_fफर्रुखाबाद: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सदर तहसील के लेखपाल प्रमोद सिंह व कानून गो सोबरन सिंह यादव के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का परिवाद दर्ज कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी महिला द्वारा न्यायालय में दिये गये प्रार्थनापत्र के अनुसार 18 फरवरी को वह अपने परिचित की पुत्री के विवाह अनुदान फार्म पर रिपोर्ट लगवाने के लिए तहसील सदर में लेखपाल प्रमोद के पास गयी थीं। उस समय मौके पर कानून गो सोबरन सिंह यादव भी मौजूद थे। महिला ने फार्म पर रिपोर्ट लगाने को कहा तो आरोपियों ने फार्म फेंक दिया और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने डीएम व एसपी को प्रार्थनापत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। इसी बात की रंजिश में 21 फरवरी को दोनों आरोपियों ने घर आकर शिकायत वापस लेने को दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने उसे घर के अंदर दबोच लिया और कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। आरोपी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इस मामले में अधिवक्ता कुंवर सिंह सिसौदिया की पैरवी पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]