लेखपाल पर दुकान को जबरन हड़पने के प्रयास का आरोप

0
132

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सदर तहसील में तैनात लेखपाल पर जबरन दुकान की भूमि पर कब्जा करनें के प्रयास का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की गयी है|
शहर के मोहल्ला राजीव गाँधी नगर निवासी महेन्द्र दुबे नें बताया कि मेरे पिता देवीप्रसाद दुबे दूसरे पक्ष से लेखपाल संजीव दुबे के पिता चन्द्रिका प्रसाद दुबे के मध्य कई वर्षो पूर्व हुये विक्रय पत्र में राजीव गाँधी नगर स्थित प्रश्नगत दुकान महेंद्र दुबे को हिस्से में प्राप्त हुई थी, और उस दुकान में ही वह पिता के समय से परचून का व्यापार क रहें है | संजीव दुबे लेखपाल जो तहसील सदर में कार्यरत है। उस दुकान को बदनियती से हड़प कर लेना चाहते है| आरोप है कि संजीव दुबे लेखपाली का फायदा उठाकर उनके द्वारा फर्जी तरीके से तथ्यो को छिपाकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से प्रश्नगत दुकान को अपना बताकर ध्वस्तीकरण का आदेश संजीव दुबे के नाम जारी करा लिया गया है| महेन्द्र दुबे नें कहा कि कार्यवाही से पूर्व उनका भी पक्ष सुना जाये | डीएम नें भरोसा दिया है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]