लेखपाल की नौकरी के लिये दो लाख ठगे

0
129

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) लेखपाल की नौकरी लगबाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिये जाने के सम्बन्ध में थाना पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच कर कार्यवही की बात कह रही है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम नैगवां निवासी उमेश चन्द्र ने दी गयी तहरीर में कहा है की उसने लेखपाल भर्ती परीक्षा केलिये दो लाख रुपये गाँव के ही दो लोगो को दिये थे| आरोपियों ने कहा था की उन्हें सात लाख रुपये चाहिए दो लाख नौकरी लगने से पहले और दो लाख नौकरी लगने के बाद| जिस पर मैंने दो लाख रुपये गाँव के दोनों लड़को को रुपये दे दिये| जब लेखपाल भर्ती का रिजल्ट निकला तो पता चला की सूची में नाम ही नही है|

जब आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज करके भगा दिया| थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर की जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]