लेंटर में दबकर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत

0
137

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) भट्टा कार्यालय की छत तोड़ने के दौरान अचानक भराभरा कर गिरे लेंटर में दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था| उसे उपचार के लिए निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना थाना क्षेत्र के चिलसरा स्थित पाल ईट भट्ठे पर 32 वर्षीय दिलदार सिद्दीकी पुत्र कमालुद्दीन अपने साथी 28 वर्षीय गुड्डू सिद्दीकी 29 वर्षीय इरफान सिद्दीकी के साथ छत तोड़नें के लिए गया था| बीते दिन छत तोड्नें के दौरान अचानक सुबह 10 बजे छत तोड़ते समय लेंटर भरभरा कर गिर गया| जिसमें मजदूरी कर रहे दिलदार सिद्दीकी दबकर घायल हो गया| परिजनों नें फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिग होम में उसे भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजन शव को लेकर पुन: भट्टे पर पंहुच गये | उन्होंने शव रखकर मुआबजा की मांग की| भट्ठा मालिक नेत्रपाल सिंह निवासी नगला गड़रियन शमशाबाद नें मृतक के परिजनों को 6 लाख रूपये देनें के भरोसा दिया जिसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]