लूट मेरे साथ हुई है कोतवाल साहब आप के साथ नही?

0
143

jaysingh luutफर्रुखाबाद: दिन दहाड़े बाइक सबार बदमाशो ने बैंक से रुपये निकाल कर टैक्सी से घर जा रहे नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोली नवाबगंज निवासी जयसिंह के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

जय सिंह ने गुरुवार दोपहर पंजाब नेशनल फतेहगढ़ की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले पर उसे झोले में रखकर चला आया| कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे पर वह एक टैक्सी में बैठ गया और फर्रुखाबाद के लिये निकला| जब टैक्सी डॉ० एचपी श्रीवास्तव के अस्पताल के सामने से गुजारी तो पीछे से आये तो बाइक सबार बदमाशो ने झपट्टा मार कर ग्रामीण जय सिंह से झोला छीन लिया और फरार हो गये|

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह, कोतवाल अनूप तिवारी, स्वाट टीम, सविलंस टीम मौके पर पंहुची| कोतवाल अनूप तिवारी ने दिन दहाड़े हुई घटना को संदिग्ध बता दिया| जिस पर जय सिंह भडक गये उन्होंने कोतवाल से कहा कोतवाल साहब लूट मेरे साथ हुई है आप के साथ नही आप तो अपनी बचाने के लिये फर्जी ही बताओगे| फिलाहल घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली मे तहरीर दी है|

कोतवाल अनूप तिवारी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]