लुटेरो ने पेट्रोल पंप कर्मी को घायल कर 5 लाख लूटे!

0
115

mohit-yadav-farrukhabadफर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज क्षेत्र में नगला झब्ब निवासी मोहित यादव को लुटेरो ने गोली मार कर साथी के पास मौजूद पेट्रोल पम्प का कैश लूट लिया| घायल मोहित यादव को इलाज के लिए लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है| वहीँ पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में गाव में ही भिड़े थे| लूट की घटना संदिग्ध है|

[adrotate banner="3"]

हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मोहित यादव ने बताया कि देर रात मोहम्दाबाद स्थित पेट्रोल पम्प के कर्मी हरिओम पुत्र रामसेवक निवासी नगला झब्ब अपने ताऊ के लड़के मोहित यादव के साथ अपने ग्राम लौट रहा था तो ग्राम से लगभग 500 मीटर पहले बदमाशो ने हमला बोल दिया| बदमाश उसी गाव के निवासी सौरभ यादव और वैभव यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव है| पेट्रोल पम्प से मोहित अपनी मोटरसाइकिल से पुत्री रोड होकर गाव जा रहे थे|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वहीँ थानाध्यक्ष नवाबगंज प्रदीप यादव ने बताया दोनों पक्ष एक ही गाव के है| दोनों पक्ष दावत खाकर कहीं से आये थे और शराब के नशे में टुन्न थे| आपसी विवाद हुआ और दोनों पक्षो ने घर से ही एक दूसरे पर फायर किये उसी में मोहित घायल हो गए है| घटना की विस्तृत जाँच की जा रही है| खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर थाने में नहीं दी गयी है| मोहित यादव को गोली लगी है|

[adrotate banner="2"]