लुटेरो का कहर: तमंचे के बल पर महिला के जेवर लूटे

0
198

फर्रुखाबाद:( मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के नीव करोरी स्टेशन के निकट अज्ञात अपाचे सबार बदमाशो ने तमंचे के दम पर महिला के जेबरात लूट लिये| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

जनपद एटा के जैथरा धुमरी निवासी अनिल कुमार गुप्ता पत्नी प्रीति के साथ कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी राजबहादुर गुप्ता (आढती) के घर जा रहे थे| जब बाइक सबार दम्पत्ति नीव करोरी रेलवे स्टेशन के निकट से गुजर रहे थे तभी सफेद रंग की अपाचे पर सबार होकर दो बाइक सबार बदमाश आये और तमंचा दिखाकर उन्हें रोंक लिया|

बदमाशो ने तमंचे के दम पर महिला के एक सोने की अंगूठी,चेन मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गये| महिला ने पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]