लिपिक की मौत पर कचहरी में शोकसभा आयोजित कर रखा अवकाश

0
103

फर्रुखाबाद: मृत आश्रित में अपने पति की जगह पर माल गोदाम लेखाकार 40 वर्षीय वीना की बीते दिन मौत हो गयी। उनकी मौत की सूचना पर कलेक्ट्रेट में संयुक्त रूप से शोक सभा का आयोजन किया गया।

[adrotate banner="3"]

वीना अपने पति विजय कुमार की जगह पर मृत आश्रित में नौकरी कर रहीं थीं। वह लम्बे समय से क्षय रोग से पीड़ित थीं। काफी दिनों से तबियत ठीक न रहने के कारण बीती रात उनकी मौत हो गयी। सोमवार को सुबह जब कचहरी खुली तो सभी को उनकी मौत की सूचना दी गयी। जिस पर सर्व सम्मति से सभी ने एक शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें उनकी आत्मा की शांती के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनके शोक सम्पति परिवार को सांत्वना की भगवान से प्रार्थना की गयी। इसी के साथ ही जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने कन्डोलेंस अवकाश घोषित कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]