लावारिश लाशो को गंगा में डालने के मामले में केंद्र को पत्र लिखेगे सांसद

0
94

MUKESH RAJPUT BJPफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से लावारिश लाशो को पुलिस द्वारा गंगा में डालने व किनारे पर दबा दबा देने के मामले को सांसद मुकेश राजपूत ने संज्ञान लिया है| उन्होंने कहा है की वह इस सम्बन्ध में केंद्र को पत्र लिखेगे|
ठंडी सड़क पर बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में सांसद ने बताया की लावरिश लाशो को पुलिस द्वारा गंगा में विसर्जित करना बेहद निंदनीय है| इसपर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए| गंगा को अबिरल व निर्मल बनाने के लिए मोदी सरकार पूर्ण प्रयास कर रही है| इस लिए वह भी जनपद में पुलिस द्वारा गंगा में लाशो को फेंकने का कड़ा विरोध करते है| उन्होंने कहा की वह इस सम्बन्ध में केंद्र को शिकायती पत्र भेजकर अबगत करायेगे| भाजपा गंगा के प्रदूषण को रोकने के लिए पूरा प्रयास करेगी|
किसानो को मिलेगे भूमि स्वास्थ्य कार्ड
मुकेश राजपूत ने कहा है की मोदी सरकार ने किसानो की फसल की गुणबत्ता बढ़ाने के लिए भूमि हेल्थ कार्ड को जारी करने जा रही है जिसके माध्यम से किसान अपनी जमीन में अनुपात के अनुसार खाद डालेगा | वही पानी आदि को लगाने की भी जानकारी उस कार्ड के माध्यम से होती रहेगी|
श्री राजपूत ने कहा की पहले चरण में यह कार्ड 3 करोड़ किसानो को दिया जायेगा| जिसके वितरण के बाद दुसरे चरण में 11 करोड़ किसानो को यह कार्ड वितरित किया जायेगा| उन्होंने कह मोदी सरकार फसलो की गुणबत्ता बढ़ाने पर जोर दे रही की| जब फसल की गुणवत्ता ठीक होगी तभी फसल काफी समय तक टिक सकेगी| जिससे मंहगाई पर लगाम लगायी जा सकती है| सांसद ने कहा की जनपद में जल्द आलू अनुसंधान केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है|
सीओ व कोतवाल को सपा सरकार में दे रहे अपराधी जान-माल की धमकी
उन्होंने कहा की सपा सरकार हिन्दुओ क एस्थ भेदभाव कर रही है| रमजान में पुरे महीने बिजली की किल्लत नही होती जब की नवरात्र व दशहरा में बिजली आँख मिचौली करती है| जो काम भेदभाव पूर्ण है| उन्होंने यह भी कहा की जनपद में अपराध बढ़ गया है| जनपद में अपराधी थाने में घुस कर थाने में थानेदार व सीओ की धमकाकर चले जाते है| जिन पर कोई कार्यवाही नही होती है| उन्होंने कहा अपराध बढ़ गया है इसके बाद भी पुलिस अधीक्षक गहरी नींद में सो रहे है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश चन्द्र कटियार, जिलामहामंत्री विमल कटियार आदि लोग भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]