लाखो की चोरी कर चोर फरार, मौके पर मिले अगौछे से दबोचा गया

0
146

choriफर्रुखाबाद : बीती रात चोरो ने खम्बे के सहारे छत पर चढ़ कर घर में प्रवेश किया और लाखो की नकदी जेबर उडा ले गये | लेकिन जल्द वाजी में वह अपना अगौछामौके पर ही भूल गया | जिससे लोगो ने उसकी पहचान कर ली और पुलिस ने आरोपी चोर को पकड लिया |
नगर के मोहल्ला शांतिनगर पजाबा निवासी राजमिस्त्री चन्द्र प्रकाश शर्मा के घर से नकदी जेबरात उड़ा दिये। चन्द्रप्रकाश परिजनो के साथ छत पर सो रहे थे। चोर घर के बाहर लगे बिजली के खम्बे के सहारे चोर छत पर चढ़ गये और मकान में नीचे उतार गये और चोरी की घटना को अंजाम दिया |चोर 70 हजार नकदी के अलावा 2 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी पायले, सोने का हार, चांदी की गुच्छी, 2 अंगूठी, झुमकी आदि सामान चोर ले गये। वही मौके पर लोगो को एक अगौछा पड़ा मिला जिससे लोगो ने कहा की यह तो पप्पू का है | जानकारी पर पुलिस ने पप्पू को दबोच लिया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]