लाखों की नगदी व जेबरात चोरी, पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज

0
96

कम्पिल (फर्रुखाबादः) पुलिस की निष्क्रिया से क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। चोर व लुटेरे धड़धड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गढ़िया खुमानी में बीती रात ईश्वरदयाल के घर में घुसकर चोरों ने लाखों की नगदी व जेबर चोरी कर लिये। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर पीड़ित को टरका दिया।

[adrotate banner="3"]

बीती रात नगला खुमानी निवासी ईश्वरदयाल पुत्र मंगूलाल के घर से एक लाख 75 हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख से ज्यादा कीमत के जेबरात चुरा लिये। परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गये। ईश्वरदयाल ने जब देखा तो घर में रखा बक्सा व अन्य सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उसने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो अन्य लोग भी आ गये। आज सुबह जब उसने कंपिल पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ नामजद तहरीर देने की बात कही। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्व मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।

जब इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कंपिल अशोक पाण्डेय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई सपना नहीं आता है। मुझे कोई लिखित तहरीर देगा तो रिपोर्ट लिख ली जायेगी।
ईश्वरदयाल ने बताया कि उसने रुपये बुलेरो कार खरीदने के लिए रखे थे। अब उसके पास कुछ नहीं बचा। आये दिन चोरी व लूट होने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।

[adrotate banner="2"]