लाखों की चोरी में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

0
154

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) विगत शुक्रवार को बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर 10 लाख के जेबरात चोरी कर लिए गये थे| जिसके तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक हवा में ही तीर चला रही है| पुलिस का नेटवर्क फेल होनें से उनके हाथ चोरों के गिरेबान तक नही पंहुच पा रहे है|
थाना क्षेत्र ग्राम बेला सराय गजा में 13 नवंबर 2021 को राधा मिश्रा के घर से लाखों रुपयों के गहनों संग नकदी चोरी की थी। चोरी की वारदात के बाद फोरेंसिक टीम एवं घटना के बाद डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर जाकर जाँच की थी|घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जुगुल किशोर ने बताया जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा होगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]