लव, सेक्स और धोखे में माँ-बेटे समेत तीन के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

0
176

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अनाथा महिला को शादी का झांसा देकर उसका योन शोषण व लाखों रूपये के नकदी जेबरात हड़पनें के मामले में न्यायालय ने नवाबगंज थानाध्यक्ष को माँ-बेटे समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिये|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी अनाथा महिला नें न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि उनके पति की मौत हो जानें के बाद जनपद फिरोजाबाद जसराना के गाँव कांड वाली देउली निवासी युवक रानू उनके घर आकर रहनें लगा|शादी का झांसा देकर 6 माह तक शोषण किया| शादी के लिए दबाब डालनें पर महिला के बैंक खाते से 10 हजार रूपये निकलवा लिए और 65 हजार की भैस भी बिक्री करा दी और सारे रूपये लेकर अपने घर चला गया और कहा गया कि अपने माँ-बाप को लायेगा उसके बाद शादी करेगा| 18 अगस्त की शाम रानू अपने पिता गुल्तान और माँ वीरावती को लेकर आया और कहा की शादी के लिए तैयार हो जाओ आज ही हम लोग शादी करनें जायेंगे| और तीनो लोगों नें मिलकर उसे और उसके बेटे नें नशीली चीज खिला दी और वह बेहोश हो गयी| उसके बाद आरोपी घर में रखे लाखो रूपये के जेबरात लेकर रफूचक्कर हो गये| घटना की शिकायत करनें पर थाना पुलिस व आलाधिकरियों नें उसकी नही सुनी| कोर्ट नें थानाध्यक्ष नवाबगंज को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]