लड़की महिला के सुहाग पर झपट्टा मार हुई फुर्र

0
96

कानपुर। कानपुर में मोटरसाइकिल सवार एक लड़की राह चलती एक महिला के गले से मंगलसूत्र चेन छीनकर फरार हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पनकी रतनपुर की रहने वाली कंचन अपनी बेटी के साथ दवा लेने पैदल जा रही थी।

[adrotate banner="3"]

तभी दबौली भरतपुर चौराहे पर मोटरसाइकिल पर एक युवक के साथ बैठी और अपने मुंह को दुपट्टे से ढके लड़की ने पीछे से उनके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।

उन्होंने बताया कि कंचन ने हिम्मत का परिचय देते हुए चेन पकड़ ली और मोटरसाइकिल के पीछे दौड़ने लगी लेकिन लड़की अपने दोस्त के साथ तेजी से भाग गई। चेन का आधा हिस्सा कंचन के ही हाथ में रहा जबकि आधा हिस्सा लेकर लड़की भागने में कामयाब रही। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

[adrotate banner="2"]