लड़कियों के जींस-टॉप पहनने व मोबाइल रखने पर रोक

0
144

मुजफ्फरनगर के नवगठित जिले में गुर्जर समाज की महापंचायत में लडकियों के जींस-टॉप पहनने व मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी लगाने का फरमान जारी किया है।

[adrotate banner="3"]

पंचायत ने लडकियों पर जींस व टॉप पहनने और मोबाइन फोन रखने पर पाबंदी लगाने के साथ ही शादी-विवाह में डीजे, बैंडबाजे व कई तरह के व्यंजन और भारी संख्या में बारातियों को ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फरमान सुनाया है। प्रबुद्धनगर की कैराना परगना क्षेत्र के गांव डूंडूखेडा में धनपाल चौहान की बैठक में आज गुर्जर समाज के लोगों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गांव गढीराडा, गगेंरू, गढीरामकौर, गढीश्याम, इस्सोपुरटील आदि से हिन्दू गुर्जर समाज के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया गया। महापंचायत में समाज की युवतियों द्वारा जींस-टॉप पहनने व मोबाइल के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का फरमान सुनाया गया।

पंचायत के फरमान को न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार किये जाने का दंड सुनिश्चित किया गया है। उक्त पंचायत की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह बोहडा व संचालन हरिमोहन चौहान ने किया।

[adrotate banner="2"]