लटकी मिली नवोदय विधालय में प्रधानाचार्य की लाश

0
120

fansiफर्रूखाबाद:(मोहम्दाबाद) मंगलवार को नवोदय विधालय के अंदर जब चपरासी सफाई करने गया तो उसे प्रधानाचार्य की लाश फांसी पर झूलती हुई मिली| सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी| फ़िलहाल घटना से हड़कम्प मच गया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवोदय विधालय के प्रधानाचार्य 50 वर्षीय एके त्रिपाठी की लाश विधालय के कर्मचारी सुनील कुमार ने विधालय के अतिथि कक्ष में उनकी लाश फांसी पर झूलती मिली| सुनील ने घटना की जानकारी शिक्षको को दी| जिससे विधालय में अफरातफरी मच गयी| उनका शव दो टाई व मफलर में लटका मिला| उनके शव के निकट मेज पर काफी संख्या म सेब भी फैले पड़े थे| 1993 से प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे।

घटना की जानकारी होने पर सीडीओ श्री नारायण शुक्ला, सीओ योगेश कुमार, मोहम्दाबाद कोतवाल एसएस जाफरी घटना पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कि| अधिकारियो के निर्देश पर दरोगा सुरेन्द्र सिंह ने शव को नीचे उतार कर उसका पंचनामा भरा| प्रधानाचार्य कि पत्नी मृदुला त्रिपाठी नवोदय विद्यालय भोपाल प्रान्त के जनपद रायसेन में प्रधानाचार्य है। वह मूल रूप से जनपद उन्नाव के ग्राम रायपुर के निवासी थे |

[adrotate banner="2"]