फर्रुखाबाद: पूर्णिमा पर पांचाल घाल पर गंगा स्नान करने गये 45 वर्षीय उमाशंकर की डूबने से मौत हो गयी।
[adrotate banner="3"]
श्रद्धालु उमाशंकर मूल रूप से लखीमपुर खीरी के पनाही निवासी थे। वह अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आये थे। गंगा स्नान करने के दौरान अचानक उनका पैर गहरे पानी में चला गया। जिससे वह पानी में डूब गये। पीएसी की फ्लड कंपनी भी पहुंची। तब तक अन्य श्रद्धालुओं ने उमाशंकर को बाहर निकाल लिया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार उमाशंकर को चक्कर आ गया था। जिससे वह पानी में गिर गया।
[adrotate banner="2"]


