लखनऊ में दिनदहाड़े करोड़पति महिला की हत्या

0
115

luckmurderनई दिल्ली:लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में बड़े व्यवसायिक घराने की मालकिन की हत्या कर दी गई है। 75 साल की पुष्पलता छाबड़ा की हत्या बड़ी ही बेरहमी के साथ गला रेंतकर की गई है। पुष्पलता की लाश पुश्तैनी घर में मिली, वो अपने घर में अकेली रहती थीं।

[adrotate banner="3"]

इस हत्या को किस वजह से अंजाम दिया गया है इस बात की जानकारी किसी को नहीं हैं, पर घटनाक्रम और पुलिस की माने तो इस घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, क्योंकि मृतक के शरीर पर सभी ज़ेवर मौजूद थे जिससे घटना लूट की नहीं मालूम हो रही है।

पुलिस के मुताबिक इस घटना में मारी गई महिला के कुछ नजदीरी रिश्तेदारों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पति राम प्रकाश की मौत के बाद से ही पुष्प लता अपने योजना भवन स्थित फ्लैट में अकेले ही रहा करती थीं और उनके देवर बगल के ही फ्लैट में रह रहे थे।

[adrotate banner="2"]