फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रोड़बेज बस के भीतर से मिले पार्सल में पुलिस को अबैध असलह मिलने से हड़कंप मच गया| पुलिस नें रोड़बेज व उसके चालक परिचालक को हिरासत में ले लिया| चालक और परिचालक से एसओजी ने भी पूछताछ की।
मिली जानकारी के मुताबिक हरदोई डिपो की बस दिल्ली के लिए आ रही थी| पुलिस को सूचना मिली की बस के भीतर अबैध असलाह आ रहे हैं| राजेपुर थाना पुलिस नें बस की घेराबंदी कर डबरी पर रोंक लिया| पुलिस ने रोड़बेज बस से एक पार्सल बरामद किया, पार्सल में पुलिस को अबैध असलह मिले| असलहे मिलने के बाद पुलिस रोड़बेज के दो चालक व परिचालक
साथ ही बस को भी थानें ले आयी, बस की सबारियों को भी दूसरी गाड़ी से गन्तव्य की तरफ भेजा गया| सूचना मिलने पर एआरएम हरदोई भुवनेश कुमार, एआरएम फर्रुखाबाद राजेश कुमार थाना राजेपुर पंहुचे व हिरासत में बैठे पाली के गांव निजामपुर निवासी चालक पवनेश कुमार, कस्बा पाली निवासी चालक अजय कांत व परिचालक संदीप मिश्रा से पूंछतांछ की|
पुलिस को मूंगफली विक्रेता की तलाश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस जब हुल्लापुर पंहुची तो एक कथित मूंगफली विक्रेता नें जनपद हरदोई थाना पाली के गांव साजनपुर निवासी परिचालक संदीप मिश्रा को पार्सल देकर फर्रुखाबाद पंहुचानें के लिए दिया| जिसके पुलिस नें डबरी के बस दबोच लिया| थाना पुलिस मुंगफली विक्रेता की तलाश में हुल्लापुर चौराहे पर कई बार दबिश मार
चुकी है| लेकिन फिलहाल अभी वह पुलिस के हाथ नही लगा| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
सीओ अमृतपुर संजय कुमार वर्मा नें जेएनआई को बताया की पार्सल से पुलिस को तीन तमंचे बरामद हुए हैं| पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है| जाँच के बाद ही पता चलेगा की तमंचे कैसे रोडबेज में पंहुचे| 


रोड़बेज बस में पार्सल के भीतर मिले अबैध असलह



