रोडवेज बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

0
120

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरह के मजरा कोला के निकट फर्रुखाबाद डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसमें बैठे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक कड़हर से फर्रुखाबाद जाने वाली बस जैसे ही मजरा कोला के निकट पहुंची तो रोड कटी होने की बजह से गाड़ी उसमें तेजी से जा धंसी। चालक ने गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह खड्ड में जा गिरी। जिससे उसमें बैठे 50 वर्षीय बिट्टी पत्नी धर्मबीर निवासी गौरंगपुरवा राजेपुर, अखिलेश तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी खुटिया कमालगंज, 50 वर्षीय राधिका पत्नी कालीचरन निवासी ब्रह्मपुरी मेरापुर, 50 वर्षीय शीलादेवी पत्नी वेदराम निवासी खुटिया, 55 वर्षीय अशरफीलाल पुत्र छोटेलाल सरह फतेहगढ़, 60 वर्षीय रामप्यारी पत्नी रामगुलाम रमपुरा अरबल हरदोई, 55 वर्षीय बाबूराम पुत्र धीरेश्वर दयाल अतिराजपुर छिबरामऊ, 50 वर्षीय अशोका देवी पत्नी बाबूराम निवासी अतिराजपुर छिबरामऊ, 55 वर्षीय आत्मस्वरूप पुत्र नेकराज सरह, 35 वर्षीय श्याम नरायन पुत्र राजाकृष्ण बमापुरवा कमालगंज, कुंवरपाल पुत्र धर्मपाल गौरंगपुरवा, 60 वर्षीय अन्नपूर्णा पत्नी रामप्रकाश शिवपुरी अरबल हरदोई आदि सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। सभी घायलों को इमरजेंसी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ उपचार के दौरान प्राइवेट चिकित्सालय में अपना इलाज कराने के लिए चले गये।

[adrotate banner="2"]