रोडवेज बसों व टेंपों के शीशों को तोड़ा, होर्डिंगों के बन गये काल

0
113

FARRUKHABAD : जाट रेजीमेंट में सेना भर्ती के लिए आये जवान जहां होर्डिंग बैनर के काल बन गये वहीं दूसरी तरफ रोडवेज बसों व टेंपो को भी नहीं बख्सा। आधा दर्जन वाहनों के अराजक तत्व युवकों ने शीशे इत्यादि तोड़कर अपना गुस्सा शांत किया।bus

[adrotate banner="3"]

बीती रात अचानक भड़के सेना भर्ती के लिए आये जवानों ने रोडवेज बसों व टेंपो पर भी बरसे। फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 76 के 0650 के सभी शीशे तोड़ दिये। इसके अलावा भी कई रोडवेज बसों को युवकों ने शिकार बनाया। टेंपो चालकों को जबरिया फतेहगढ़ के लिए ले जाया गया। जिन टेंपो चालकों ने ले जाने में ना नुकर किया उन्हें पीटने के साथ ही टेंपो में भी जमकर तोड़फोड़ की। आधा दर्जन टेंपो चालक भी इन युवकों के शिकार हो गये।bus1

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

khokha

शहर के छोटे बड़े होर्डिंगों पर इस कदर बरसे जैसे कोई तूफान आकर रातों रात इन होर्डिंगों को तहस नहस कर गया। जानकारी के अनुसार युवकों न कुछ होर्डिंगों को फाड़कर अपने बिछाने के काम में लिया। कुछ को साबुत उतारने के चक्कर में फाड़ दिया गया। जो भी हो बीते 24 घंटे से पुलिस व प्रशासन को युवकों से जूझना पड़ रहा है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चारो सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों को बुला लिया गया है। कई थानों की पुलिस युवकों को कन्ट्रोल करने में लगायी गयी है।hording

[adrotate banner="2"]