रोडवेज चालक, परिचालक के गोली मारने में चार बदमाशों पर मुकदमा

0
125

FARRUKHABAD : बीते शनिवार देर शाम शोहराब गेट डिपो के चालक परिचालक को कायमगंज जसमई बाईपास पर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घायल कर दिया था। जिसमें पुलिस ने रविवार को सहायक यातायात निरीक्षक की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के इरादे की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी।

[adrotate banner="3"]

3[bannergarden id=”8″]

विदित है कि शोहराब गेट डिपो संख्या यूपी 15 एटी 3080 को चालक रामवीर सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी अजमाबाद फिरोजाबाद व परिचालक शिव कुमार पुत्र पृथ्वीसिंह निवासी गंगा नगर इचैली मेरठ को बीते शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े 9 बजे बदमाशों ने हत्या के इरादे से गोलिया बरसा कर घायल कर दिया था और फरार हो गये थे। परिचालक शिव कुमार के पेट में सीधी तरफ गोली लगी थी। स्थिति नाजुक होने पर उसे रिफर कर दिया गया। रोडवेज बस के सहायक यातायात निरीक्षक महेश पाल ने रविवार को थाना मऊदरवाजा में घटना के सम्बंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। परिचालक के पास कुल 28 हजार रुपये मिले।

[bannergarden id=”11″]

एआरएम संजीव यादव ने बताया कि परिचालक के पास मिले 28 हजार रुपयों को मेरठ डिपो के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पायी है।

[adrotate banner="2"]