रोडबेज चालकों को टीआई नें बताये यातायात नियम

0
94

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क सुरक्षा माह के तहत टीआई ने रोड़बेज बस चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
कादरी गेट के लाल दरवाजे स्थित रोडबेज बस अड्डे पर यातायात प्रभारी रजनेश कुमार नें रोडबेज बस के चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी| उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर देखने में आया है कि वाहन चालक पीछे आने वाले वाहने को पास देने में लापरवाही बरतते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यदि कोई वाहन पीछे से आ रहा है और पास मांग रहा है तो उसे निकलने की पूरी जगह दें। इसी तरह वाहन को निर्धारित गति से तेज न चलाएं, इससे दुर्घटना हो जाती है। सीमित यात्री ही वाहन पर बैठा कर यात्रा करें। इस दौरान वाहन चालकों को कोरोना से बचाव के तौर तरीके बताए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]