रोज डे के साथ प्रेम पर्व का आगाज

0
133

Roseफर्रुखाबाद: प्रेम का पर्व यानी वेलेंटाइन वीक शुक्रवार से शुरू हो गया। रोज के साथ प्रेम के पर्व का आगाज हुआ। अपने वेलेंटाइन को युवाओं ने गुलाब का फूल दिया और रोड डे की मुबारकबाद दी।

[adrotate banner="3"]

रोज डे को लेकर सुबह ही स्कूल और कॉलेजों में चहल-पहल रही। प्रेम के पर्व पर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का दौर चला। कॉलेजों में छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल दिया तो छात्रों ने भी अपने साथियों के बीच फूल बांटे।
[bannergarden id=”8″]
कहीं खुलकर कहीं छिपकर दिया फूल

रोज डे पर लुक छिपकर भी लोगों ने अपने साथियों को गुलाब का फूल दिया। अपने वेलेंटाइन को फूल देने के लिए कुछ युवा तो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ स्कूल, कॉलेज के बाहर मिले तो कुछ ने कोई और जगह तलाशी। लेकिन मौका तलाश गुलाब का फूल थमा ही दिया।
[bannergarden id=”11″]
प्रपोज डे शनिवार को, कह दें दिल की बात

वेलेंटाइन वीक के क्रम में शनिवार को प्रपोज डे है। यानी अपने दिल की बात अपने वेलेंटाइन से कहने का खास दिन। इस दिन का युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]