फर्रुखाबाद: रमजान के दूसरे असरे में अफ्तार की सियासत शुरु हो गयी है। टारगेट है लोकसभा चुनाव 2104। इसी को लेकर मुसलमानों से नजदीकी बढ़ाने के लिए सामूहिक अफ्तारों का आयोजन किया जा रहा है।
[adrotate banner="3"]
व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव और उनके पुत्र सचिन यादव की ओर से 26 जुलाई शुक्रवार को सुनहरी मस्जिद के पास अफ्तार का आयोजन किया गया है। उन्होंने पिछली साल भी यहां अफ्तार का आयोजन किया था। मंत्री की ओर से मुसलमानों को दावतनामा बांटे गये हैं। न्गर विधायक विजय सिंह ने रविवार को अंजुमन स्कूल में रोजा अफ्तार का आयोजन किया है ।इसमें लोकसभा के लिए सपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों के भी शामिल होने की संभावना है। दोनों अफ्तारों का बड़े पैमाने पर प्रचार किया जा रहा है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


