रैली सफल बनाने को मंत्री ने कसे बसपाइयों के पेंच

0
103

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की लखनऊ में होने वाली रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने आवास विकास स्थित बसपा नेता के आवास पर कार्यकर्ताओं के पेंच कसे।

[adrotate banner="3"]

पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बसपा कार्यकर्ताओं की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए आवास विकास में महेश राठौर के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने होने वाले लोकसभा चुनाव व लखनऊ की रैली पर बातचीत की। मंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए और लखनऊ में होने वाली रैली में जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचें तो बहन जी का हौसला बढ़ेगा। बैठक में पहुंचे जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि वह भीड़ जुटाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय भारती, रामनरेश गौतम, देवेश तिवारी, महेश राठौर, जंगाली लाल बाथम, स्वदेश पाल व सरिता शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
c

[adrotate banner="2"]