रेव पार्टी में 12 बार बालाओं के साथ पकड़े गए 40 व्यापारी

0
91

पुणे: महानगर पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारकर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में मुंबई के 40 व्यापारी और 12 बार बालाएं शामिल हैं। रेव पार्टी मंगलवार रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर अपाती गांव के करीब एक बंगले में चल रही थी।
Bar girlsबुधवार तड़के लोनावाला पुलिस ने जब बंगले पर छापा मारा उस वक्त वहां मौजूद सभी 52 लोग नशे में धुत थे। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पूरी रात हंगामा किया जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके से देसी और विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।
यह बंगला मुंबई के ही एक कारोबारी गोल्डी चोपड़ा का बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पकड़ी गईं बार बालाएं मुंबई और दूसरे जगहों की हैं। सभी लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोवा में डांस बार की इजाजत नहीं
पणजी। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में अपने एक फैसले में भले ही महाराष्ट्र में आधिकारिक रूप से डांस बार को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी हो, लेकिन गोवा सरकार अपने यहां इसकी इजाजत देने के मूड में नहीं है। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने इसकी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वह गोवा में औपचारिक रूप से डांस बार खोलने की इजाजत नहीं दे सकते।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]