रेलवे परीक्षा कल: कई ट्रेनों का समय बदला

0
119

trenकानपुर: रेलवे भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए दो विशेष ट्रेन चलाने के साथ ही कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

[adrotate banner="3"]

उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नवीन बाबू ने बताया कि रविवार को तीन मंडल कानपुर सेंट्रल, आगरा और इलाहाबाद मंडल में परीक्षा होगी।

जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि सुपर फास्ट ट्रेनों को परीक्षार्थियों से बचाने के लिए हर प्लेटफार्म पर चार चार सिपाहियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। साथ ही प्लेटफार्म पर पीएसी भी मौजूद रहेगी।

इलाहाबाद से ये ट्रेनें मिलेंगी

ø 51819 इलाहाबाद से झांसी तक प्रात: 6.15 चलने वाली ट्रेन सायं 6 बजे चलेगी।

ø 14115 इलाहाबाद से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिये दोपहर 2 बजे चलेगी।

कानपुर सेंट्रल से ट्रेनें

ø 14110 कानपुर से चित्रकूट, सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर 1.30 बजे चलेगी।

ø 54158 कानपुर से झांसी सुबह 6.10 बजे की जगह दोपहर 2.30 बजे।

ø 51824 कानपुर से इलाहाबाद दोपहर 2.40 के बजाय दोपहर 1.30 बजे चलेगी।

ø 51813 कानपुर से झांसी तक सुबह 9.23 के बजाय सायं 5.30 बजे चलेगी।

ø 51809 कानपुर से टुंडला तक दोपहर 2.05 के बजाय दोपहर 2.35 बजे चलेगी।

ø 54212 कानपुर से रायबरेली तक दोपहर 2.30 चलेगी।

ø 54336 कानपुर से बालामऊ तक दोपहर 3.25 बजे चलेगी।

ø 51802 कानपुर से बांदा तक सायं 4.20 बजे चलेगी।

ø 54152 कानपुर से इलाहाबाद सायं 6.05 बजे चलेगी।

ø 51814 कानपुर से झांसी तक सायं 7 बजे चलेगी।

[adrotate banner="2"]