फर्रुखाबाद: जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल करने का फैसला किया है|
संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने डीआरएम रेलवे को भेजे गये पत्र में कहा है की फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर खिड़की में डिस्प्ले बंद कर दिया जाता है| इसके साथ ही साथ रेलवे स्टेशन पर बिजली चली जाने के बाद जरनेटर नही चलाया जाता और डीजल चोरी कर लिया जाता है| जिससे विभाग के कर्मचारी मोटी रकम चोरी कर रहे है| संगठन ने कार्यवाही के लिये पांच दिन का समय दिया है| कार्यवाही ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


