रूमसिंह ने संभाला शहर कोतवाली का चार्ज

0
134

फर्रुखाबाद : बीते कई माह से खाली चल रहा शहर कोतवाली में कोतवाल के पद पर मोहम्मदाबाद से स्थानांतरित होकर आये रूम सिंह यादव ने चार्ज संभाल लिया।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली से तत्कालीन कोतवाल विजय बहादुर सिंह का स्थानांतरण के बाद शहर कोतवाली का चार्ज एस एस आई विग्गन सिंह यादव देख रहे थे। कई माह से चार्ज संभाले विग्गन सिंह यादव को कई संगठनों ने हटाने या शहर कोतवाली में कोतवाल के तैनाती की मांग की थी। बीते दिनों हुई मासूम बच्ची से बलात्कार के आरोप में पकड़े गये युवक अनस पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को लेकर भी भाजपा व अन्य संगठनों ने जमकर बबाल काटा था। एस एस आई को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद मोहम्मदाबाद के कोतवाल रूम सिंह यादव को शहर कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया गया। मंगलवार दोपहर बाद उन्होंने कोतवाली में कार्यभार ग्रहण कर लिया।

वहीं बरेली से स्थानांतरित होकर आये कोतवाल रामसूरत सोनकर को कोतवाली मोहम्मदाबाद का चार्ज दिया गया है।

[adrotate banner="2"]