रुपये छीनकर भाग रहे तीन टप्पेबाजों को पकड़ा

0
109

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लालगेट तिराहे के पास शाहजहांपुर निवासी महिला रामकली पत्नी रामदीन का रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग रहे तीन टप्पेबाजों को लोगों ने पकड़कर धमकर धुनाई कर दी व कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="3"]

महिला रामकली ने बताया कि वह अपने घर शाहजहांपुर से इटावा किसी काम से जा रही थी। बैग में 6700 रुपये थे। जिसको कुरावली रोशननगर मैनपुरी निवासी अशोक पुत्र कृष्ण सिंह, भूरे खां पुत्र बरकत खां निवासी भोगांव मैनपुरी, बादशाह पुत्र आदिल अली, चंदुआ इंदरगढ़ कन्नौज लेकर भागने लगे। तभी अचानक भीड़ ने अशोक के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और जमकर धुनाई कर दी। रुपये व बैग लेकर महिला इटावा चली गयी। भीड़ ने टप्पेबाजों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="2"]