रुपये चोरी करने के आरोप में नाबालिग को पीटा

0
110

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के सब्जी मण्डी में रुपये चोरी करने के आरोप में नाबालिग को भीड़ ने जमकर पीट दिया। पुलिस ने बमुश्किल उसे भीड़ से बचाया।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम तुषौर निवासी बृजेश पुत्र शंकर सहाय राजेपुर सब्जी मण्डी में आये थे। जहां शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद निवासी एक किशोर को उन्होंने जेब से रुपये निकालते रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी होने पर स्थानीय दुकानदारों और भीड़ ने मिलकर नाबालिग की जमकर धुनाई कर दी। जिससे उसको गंभीर चोटें आयीं। सूचना पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर उसके पास से 7500 रुपये बरामद कर लिये। थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी किशोर की उम्र लगभग 13 वर्ष है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

[adrotate banner="2"]