नई दिल्ली: बॉलीवुड का एक जगमगता सितारा सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहें। सुशांत ने आज यानी रविवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। सुशांत सिहं बॉलीवुड के उभरते सितारे थे, उनके निधन से हर कोई हैरान है।
बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीति जगत और फैंस सभी सुशांत सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहा है। सुशांत सिंह से पहले कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने सुसाइड किया है। आइए जानते हैं किन-किन लोगों ने इस दुनिया को अलविदा कहा…
सुशांत सिंह की मैनेजर दिशा सलियन
एक्टर सुशांत सिंह की मैनेजर दिशा सलियन ने भी हाल ही में सुसाइड किया है। दिशा सलियन ने मुंबई में अपनी 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। वह मंगेतर संग मुंबई के मलाड में रहती थीं। उन्हें तुरंत ही बोरिवली के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
प्रेक्षा मेहता
छोटे पर्दे की उभरती 25 वर्षीय एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने भी लॉकडाउन के दौरान इंदौर के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की तरह ही उनकी बॉडी भी सुबह के वक्त पंखे से लटकी मिली थी। जैसी ही घटना की जानकरी मिली उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रेक्षा ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘लाल इश्क’ जैसे सीरियल्स में काम किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट शेयर कर लिखा कि सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।
मनमीत ग्रेवाल
32 साल के टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी की वजह से पिछले महीने खुदकुशी कर ली थी। मनमीत ग्रेवाल ‘आदत से मजबूर’ और ‘कुलदीपक’ जैसे कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं। उनके दोस्त मनजीत सिंह राजपूत ने कहा था कि ग्रेवाल ने अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। उनके निधन की खबर से सभी आज भी सदमे में हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


