रिश्वत लेनें का आडियो वायरल, दारोगा निलंबित

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर थाने के दारोगा का आडियो वायरल हो रहा हैl जिसमे रिश्वत लेने के बाद काम ना करने का आरोप लगाया गया हैl मामला संज्ञान मे आने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को निलंबित कर दिया l
थाना राजेपुर मे तैनात दारोगा हुकुम सिंह और ग्राम गाँधी की महिला गीता के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे महिला नाली निर्माण को लेकर आरोप लगा रही है की उसने पंद्रह हजार रूपये दारोगा को दिए l थाने मे कुल मिलाकर 40 हजार रूपये खर्च हो गए लेकिन उसकी नाली नहीं बनी l आडियो वायरल होने पर दारोगा को निलंबित किया गया हैं l

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]