रिटायर्ड लेखपाल के मासूम पौत्र की दीवार गिरने से मौत

0
145

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी रिटायर्ड लेखपाल राजाराम वर्मा के चार वर्षीय पौत्र ऋषि वर्मा की दीवार के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नही हुये|

[adrotate banner="3"]

सोमवार देर शाम बरसात के दौरान मासूम ऋषि को उसके बाबा राजाराम वर्मा ने पुराने मकान से छाता लाने को भेजा। ऋषि छाता लेने के लिए गया तभी महेश चंद्र के मकान की दीवार बरसात के चलते अचानक भरभराकर गिर गई। ऋषि दीवार के मलबे में दब गया। ऋषि के मलबे में दबने की घटना पर मां शशि व पिता योगेश मौके पर पंहुचे| परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया | मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह परिजनों को सांत्वना देने पंहुचे | नायब तहसीलदार चूड़ामणि ने शव का पंचनामा भरा। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह राठौर भी पहुंचे।

[adrotate banner="2"]