रिटायर्ड बंदी रक्षक भी भूमि पर भाजपा नेता ने किया कब्जा!

0
129

jmin prbaht avasthiफर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से जमीन के विवाद में घुन की तरह पिस रहे रिटायर्ड बंदी रक्षक रामकिशोर त्रिवेदी को जब न्याय की उम्मीद जगी तो पता चला भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और जब विरोध किया तो धमकी भी दी| तहसील दिवस में की गयी शिकायत की जाँच की गयी तो यह साफ हो गया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से जमीन कब्जाई है|

[adrotate banner="3"]

रिटायर्ड बंदी रक्षक ने तहसील दिवस में शिकायत कर कहा है कि उनकी जगह रखा रोड विजाधरपुर पर है| उनकी जगह के पीछे देवी दयाल का खेत है| जिसका अनुबंध पत्र विजय बहादुर पाल निवासी फतेहगढ़ व् भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने करा लिया है| जिसकी प्लाटिंग करके दोनों लोग बेच रहे है| रामकिशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता व विजय बहादुर पाल ने उसकी भरी हुई निहास भो तोड़ दी| जब रोका तो विवाद कि स्थित बन गयी| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने तहसील दिवस में शिकायत कि|

एसडीएम ने जाँच के आदेश दिये| जिसके बाद बुधवार को लेखपाल ने मौके पर जाँच कि| लेखपाल जितेन्द्र ने बताया कि भाजपा नेता व विजय बहादुर पाल के द्वारा भरी गयी निहास पूरी तरह से गलत है| जिसकी रिपोर्ट अधिकारियो को देकर कार्यवाही कि जायेगी|

[adrotate banner="2"]