रिजवी होंगे सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक

0
158

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को विभिन्न जेलों के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें वरिष्ठ अधीक्षक, अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार की ओर से जारी किया गया है।
जिसमे प्रमुख सचिव ने जनपद मुरादाबाद के जिला जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी को फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है| वर्तमान में जेल अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी के पास था| पूर्व में वही सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रहे| उसके बाद उनको पदोन्नति मिल गयी| उन्हें डीआईजी जेल के पद पर पदोन्नत कर दिया गया| वर्तमान में उन्ही के बाद जेल अधीक्षक का चार्ज है|
डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने जेएनआई को बताया की जेल अधीक्षक के पद पर तैनाती शासन क तरफ से कर दी गयी है| जल्द नये अधीक्षक चार्ज लेंगे| बीते एक वर्ष से वह ही इस दायित्व को देख रहे थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]