रिक्त पद पर प्रधान की विधवा व पुत्र सहित 5 के नामांकन

0
165


[adrotate banner="3"]

राजेपुर(फर्रुखाबाद): ग्राम पंचायत हुसैनपुर हड़हाई में ग्राम प्रधान की दुर्घटना में मृत्यु के कारण रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान की विधवा व पुत्र सहित पांच लोगों ने नामांकन किया।

विदित है कि ग्राम पंचायत हुसैनपुर हड़हाई के प्रधान रामभजन की दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इससे प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। प्रधान पद के लिए रामभजन की पत्नी रामसखी व पुत्र राजीव कुमार, प्रेमा देवी पत्नी इंद्रपाल सिंह, अरविंद कुमार व धर्म सिंह ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत दारापुर की वार्ड संख्या चार में मदनपाल व सुनीता पत्नी रामशंकर, भुवनपुर ताजपुर की वार्ड संख्या दो में सुधीर ने पर्चा फाइल किया। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी। वापसी 12 दिसंबर को, मतदान 18 को व मतगणना 20 दिसंबर को होगी। इसकी जानकारी एआरओ केएन चौधरी ने दी। आरओ यूएन सचान मौजूद रहे।

 

 

[adrotate banner="2"]