राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में समन्वयक के जिले से एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं के शामिल होंने का दावा

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पार्टी में नई जान फूंकने के लिये इस समय पूरे देश में भ्रमण कर रहें हैं| इसके लिये उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को अपना वाहन बनाया है| यात्रा से एक तरह विपक्ष की बेचैनी बढ़ी है तो वहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं की भी अग्नि परीक्षा है| उन्ही बड़े नेताओं में सुमार देश के पूर्व विदेश मंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक सलमान खुर्शीद के लिये से लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे| बताया जा रहा है कि पदाधिकारियों को समय पर वाहन उपलब्ध नही हो पाया| जिससे उनमे मायूसी भी है!
दरअसल मंगलवार से राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार से दोबारा शुरू हो रही है। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर लोनी बॉर्डर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने फर्रुखाबाद से भी कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। चूँकि जनपद यात्रा के प्रदेश प्रभारी का है तो जनपद में यात्रा को लेकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जाना चाहिए था| लेकिन लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता ही यात्रा में शामिल होनें की सम्भावना है| पार्टी से जुड़ें सूत्रों की मानें तो जनपद के कई कार्यकर्ता समय पर वाहन उपलब्ध होनें से गाजियाबाद के लिये रवाना नही हो सके| वहीं कायमगंज से कार्यकर्ता बस से पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकुंतला गौतम के नेतृत्व में बस द्वारा रवाना हुए| काफी कार्यकर्ता इटावा-बरेली हाई-वे पर वाहन के इंतजार में खड़े दिखे| युवा कांग्रेस नेता शुभम तिवारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को ही दिल्ली पंहुच गये|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार नें बताया कि लगभग 120 पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होनें लोनी बार्डर पर पंहुचेंगे| जिनके लिये वाहनों की व्यवस्था की गयी है| वाहन समय पर ना मिलने की बात गलत है| उन्होंने बताया कि वह भी सुबह लगभग 3 बजे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के साथ लोनी के लिये रवाना होंगे| कार्यकर्ताओं में उत्साह है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]