फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर लोकसभा विधानसभा अमृतपुर सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया| संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई|
सांसद मुकेश राजपूत नें कहा बीजेपी देश का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है| राष्ट्र के निर्माण के लिए बीजेपी का सत्ता में बना रहना आवश्यक है| सक्रिय कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार करें|
जिला प्रभारी शिव महेश दुबे नें कहा अन्य राजनैतिक दलों की तुलना में भाजपा राष्ट्रवादी और विकास की निति पर चलती है, अन्य राजनैतिक दल केबल परिवारवाद और वंशवाद की निति पर आधारित है भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को मज़बूत किया है| सत्यपाल सिंह नें कहा कि देश का विकास केबल भाजपा ही कर सकती हैं|
संगठन में प्रभावी भूमिका में होंगे सक्रिय कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा नें कहा हमारी पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग ने स्वीकार किया है जल्द से जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा| सक्रिय कार्यकर्ता संगठन में प्रभावी भूमिका में होंगे|कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु गुप्ता रहे| संचालन धर्मेंद्र राजपूत ने किया|
राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरी: मुकेश राजपूत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


