राशनकार्ड नवीनीकरण में नहीं रुक रही कोटेदारों की मनमानी: सभासद

0
103

DSOफर्रुखाबाद: राशनकार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया में कोटदारों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर आक्रोषित सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांगी की है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जिला पूर्ति कार्यालय की लापरवाही के चलते राशन कार्डों के नवीनीकरण में कोटेदारों की मनमानी लगातार जारी है। नवीनीकरण के लिये दिये गये फार्म शहर के अनेक कोटेदारों के पास रखे हैं, वही मनमाने ढंग से राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिये इन्‍हें भरवा रहे हैं। इसी के चलते जो फर्जी कार्ड पहले से प्रचलित थे वही लगातार जारी रहने वाले हैं, जबकि वास्‍तवि गरीबों को राशन कार्ड मिलपाने की सभावना इस व्‍यवस्‍था में नहीं है। इस संबंध में सोमवार को सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आवश्‍यक कार्रवाई करने की मांग की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]